फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काजल, सुमित और भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में काजल प्रथम, सुमित द्वितीय और भारत तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। विजेताओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह कनवाल, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत, रत्नाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें