भीमताल। ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति की योग निर्देशिका कनिष्का कुनियाल की ओर से रविवार को भीमताल के मल्लिकार्जुन स्कूल में योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। डॉ. केपी कुनियाल, डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. मनश्वेता कुनियाल ने भी स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। योग से मानसिक तनाव दूर होने के साथ मनुष्य स्वस्थ रहता है। इस दौरान प्रधानाचार्य कमल चंद्र, उप प्रधानाचार्या ममता बृजवासी, कृतिका जोशी, संगीता चौहान, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।