नैनीताल। अल्मोड़ा में आयोजित खेलो इंडिया खेलो के तहत हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तहत नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की जियांशिका भट्ट, दीपिका, प्रियांशी टम्टा और श्रेया रौतेला का नॉर्थ जोन अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में क्लब के 13 में से आठ खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में जियांशिका भट्ट ने रजत पदक, कैडेट वर्ग में मीनाक्षी, भारती और रिया ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में दीपिका, प्रियांशी टम्टा और श्रेया ने रजत तथा सीनियर वर्ग में मानसी बर्गली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य ने बताया कि रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी नॉर्थ जोन ताइक्वांडो में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्लब के संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, कोच भूमिका बिनवाल, विनोद वैद्य, योगेंद्र, विभोर भट्ट, सिद्धार्थ आदि ने खुशी व्यक्त की है।