नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस केएम जोसेफ ने 31 जुलाई 2014 को पदभार संभाला था। उसके बाद उन्होंने कहा था कि भारतीय न्यायिक प्रणाली की अवधारणा के अनुरूप समाज में अंतिम जरूरतमंद तक न्याय पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने निष्पक्ष न्याय की वकालत करते हुए इसे हर न्यायाधीश का कर्तव्य बताया था। उन्होंने देवभूमि में नियुक्ति को गौरवपूर्ण बताया था। वह उत्तराखंड के नौवें मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे। इससे पूर्व वह केरल हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त थे। उनके पिता केके मैथ्यू सुप्रीम कोर्ट के जज थे।