फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
हल्द्वानी के जजी कोर्ट में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलात?
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वादकारियों के हितों के अनुरूप काम करें। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी से पद निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को समारोह में 14 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इसमें अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चुफाल, उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष महिला रजनी पाल, सचिव विनीत परिहार, उपसचिव हरिओम तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल पंत, उपसचिव प्रेस योगेश चंद्र लोहनी, लेखा अधिकारी मनीष गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष मीनू चौहान ने शपथ ली।
इनके अलावा सदस्यों में पीयूष लोसाली, किरन नेगी, सुधांशू तिवारी, बशीरत जहां, सुचित्रा जायसवाल को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान एडीजे अमरिंदर सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेरा, भुवन चंद्र पनेरू, जगत सिंह, मो. यूसुफ, अब्दुल मतीन, चंदन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र तिवारी, सुरेश परिहार, केडी बुधानी, चंद्रशेखर जोशी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें