फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: न्यायिक अधिकारी की बेटी से आठ लाख की ठगी, मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा

Mon, 05 Feb 2024 10:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में न्यायिक अधिकारी की बेटी से करीब आठ लाख की ठगी के मामले में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों को अपने साथ ले गई। तीनों पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में न्यायिक अधिकारी की बेटी से करीब आठ लाख की ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस बनभूलपुरा पहुंची। टीम ने बनभूलपुरा पुलिस को साथ लेकर तीन आरोपियों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश पुलिस हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में पहुंची। थाने में आमद कराने के बाद तीन युवकों के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। दूसरे राज्य की पुलिस के बनभूलपुरा में पहुंचने के कारण इलाके में हलचल मच गई। लोगों का थाने में जुटना शुरू हो गया।
 
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी की बेटी से करीब आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में खोजबीन करते हुए पुलिस पहुंची है। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद लेकर आरोपियों के घर तक पहुंची। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के तीन युवकों पर साइबर क्राइम करने का आरोप है। इन्होंने लाखों की ठगी की है। मामले में एमपी पुलिस हल्द्वानी आई थी। तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर एमपी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें