रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति युद्ध नहीं शांति चाहिए, बम नहीं रोजगार चाहिए, मुद्दे पर रविवार को बैठक करने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को हुई समिति की बैठक में प्रभात ध्यानी ने कहा कि युद्ध में केवल निर्दोष, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं और बच्चे मारे जाते हैं। उन्होंने रामनगर की अमन पसंद जनता से रविवार शाम पांच बजे शहीद पार्क लखनपुर में पहुंचने की अपील की है। संवाद