रामनगर। दिल्ली जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी में धरना-प्रदर्शन किया। समिति संयोजक मुनीष कुमार ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण संसद मार्च में शामिल छात्रों और युवाओं पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने बल प्रयोग किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाकर सभी छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की मांग की। इस दौरान गिरीश चंद्र, जमन राम, रोहित रुहेला, मो. आसिफ, किरन आर्य, सरस्वती जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद