फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहार महोत्सवः मेरी सुरीली सुरमा ऐ जैये

विज्ञापन
हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मेदान में आयोजित जोहार महोत्सव 2022 में पहुंचे प्रसिद्ध लोक गायक नरे?
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जोहार सांस्कृतिक वेलफेयर सोसायटी का दो दिवसीय जोहार महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हो गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दिन में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊंनी और गढ़वाली कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

महोत्सव में दूसरे दिन दर्शकों की अधिक भीड़ रही। जोहारी घाटी के व्यंजनों का लोगों ने स्वाद लिया। स्टॉलों पर खूब खरीदारी हुई। लोगों ने जड़ी-बूटी, ऊनी स्वेटर, वॉस्कट आदि की खरीदारी की। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिनभर मेलार्थियों की भीड़ रही। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होते ही मैदान खचाखच भर गया।
रात को हुए कार्यक्रम में नरेंद्र नेगी ने ‘जै-दै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलाश की जै’, ‘प्योली बोलूं की बुरांश बोलूं, बोल अब तू बोल त्वे कें के बोलूं’, ‘दुई गति बैसाख सुरमा मेला मुलुक मेला, मेरी सुरमा सुरेला सुरमा ऐ जैये’, ‘मेरो को पहाड़ी मत बोलो मैं देहरादून वाला हूं....’ सुनाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। गोविंद दिगारी ने ‘फुलक्या पतौली फुलक्या पतौली, लटी पटी में थमूलो रित्ती हिटैली’, ‘पहाड़ छूटि ग्यो परदेश जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो’, ‘ओ लाली पधानी लाली त्वीले धारो बोला’,‘ऐजा म्यार उत्तराखंड, चाहा घुटुक गुड़क टपुक’ आदि गीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। देहरादून से पहुंचे आरजे काव्या ने महोत्सव की तारीफ की और कहा कि इससे संस्कृति संरक्षण में मदद मिलेगी। संचालन जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी के सांस्कृतिक सचिव नवीन टोलिया ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने जोहार महोत्सव की सराहना की और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, सोसायटी के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, देवेंद्र धर्मशक्तू, अध्यक्ष भूपेंद्र पांगती, महासचिव धीरेंद्र पांगती, उपाध्यक्ष पुरमल मर्तोलिया, कोषाध्यक्ष धाम सिंह मर्तोलिया, भरत रावत, सुरेंद्र धर्मशक्तू, लवराज माडवाल, सुरेश मर्तोलिया, धीरू धर्मशक्तू, कैलाश धर्मशक्तू, गणेश मर्तोलिया, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।
जोहारी शौका खान-पान में निरूपा ने मारी बाजी
जोहार महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं के बीच जौहारी शौका खानपान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जजों की टीम ने महिलाओं के बनाए खाने का स्वाद लिया। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में निरूपा धपवाल प्रथम, किरन धर्मशक्तू द्वितीय, अनीता पांगती तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक पीसी पांडे, शेखर त्रिपाठी, रमेश शर्मा, सुमित कुमार रहे।
फैंसी ड्रेस में दीपक प्रथम
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे सज संवरकर आए। बच्चों की ड्रेस में जोहारी संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में दीपक मर्तोलिया प्रथम, दिनेश पांडे द्वितीय और चंद्र प्रकाश बृजवाल तृृतीय रहे।
पेंटिंग में दिखाया हुनर
पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कक्षा एक से 12 वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक वर्ग में प्रिया भट्ट, कक्षा दो से पांच वर्ग में कोकिला दास्पा, कक्षा छह से आठ वर्ग में प्रियांशी नितवाल, कक्षा नौ से बारहवीं वर्ग में वैष्णवी टोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मेदान में आयोजित जोहार महोत्सव 2022 में पहुंचे प्रसिद्ध लोक गायक नरे?

हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मेदान में आयोजित जोहार महोत्सव 2022 में नृत्य करती अल्पना डोगरा।

हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जोहार महोत्सव 2022 में आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता की विजेता प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें