फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड की बेटियों के लिए जापान में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से जापान में केयरगिवर जॉब के लिए जापानी भाषा का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मई के अंतिम सप्ताह से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में प्रस्तावित है। उत्तराखंड के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी विनीता बडोनी ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 7 से 8 महीने का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उनके रहने और खाने (आवास एवं भोजन) की सुविधा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें