फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुबई में नौकरी का मौका, हल्द्वानी में 50 श्रमिकों का साक्षात्कार

Sat, 26 Sep 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की पहल पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दुबई में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को श्रम भवन, नैनीताल रोड में आयोजित साक्षात्कार में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से करीब 50 श्रमिक पहुंचे। 26 श्रमिकों ने दुबई में रोजगार के लिए सहमति जताई। योजना के अनुसार दीपावली से पहले करीब 100 श्रमिकों को भेजने का लक्ष्य है। इसमें राजमिस्त्री, प्लंबर, हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और टाइल्स मिस्त्री आदि पदों के लिए चयन किया जा रहा है। चयनित श्रमिकों को योजना के तहत निशुल्क बीमा सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें