फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। टाइटन (ज्वैलरी डिवीजन) रुद्रपुर एटीटीएफ की ओर से नगर सेवायोजन रामनगर कार्यालय में 12 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं और आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 12 मई को नगर सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, स्थायी निवास और दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ पहुंचें। नगर सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 9,500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें