फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नथुवाखान में इस माह के अंत तक पूरे हो जाएंगे जेजेएम के काम

Thu, 12 Sep 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नैनीताल के अधिकारियों ने बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में जल जीवन मिशन योजना से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जल संस्थान के जेई सुभाष गंगोला ने नथुवाखान में जेजेएम के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी तकनीकी एवं वित्त विन्देश कुमार और श्रेगल ने बताया कि नथुवाखान में जेजेएम योजना के 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। क्षेत्र में 21 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने के साथ ही पंप हाउस और दो टैंकों का निर्माण भी किया जा चुका है। बताया कि करीब 40 घरों में पेयजल कनेक्शन का कार्य शेष है। सितंबर के अंत तक नथुवाखान में योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें