हल्द्वानी। बर्तन बाजार पटेल चौक स्थित दुकान से सोने का पैंडल चुराते हुए एक व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकानदारों ने उसे पहले जमकर पीटा फिर मंगलपड़ाव चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार बर्तन बाजार में सराफा व्यापारी नवीन वर्मा की दुकान में बृहस्पतिवार शाम कई ग्राहक खरीदारी करने आए थे। इस बीच एक व्यक्ति ने सोने का पैंडल चुराने की कोशिश की लेकिन एक कर्मचारी ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे खूब पीटा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में चोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गौलापार का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।