फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: 35 लाख का सोना, 3.60 लाख की नकदी लेकर ज्वैलर लापता

Wed, 11 Feb 2026 09:57 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के लामाचौड़ में जेवर बनाने और रिपेयरिंग के नाम पर लाखों का सोना और नकदी लेकर एक ज्वैलर फरार हो गया। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
एसएसपी मंजूनाथ टीसी से सुनार द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के लामाचौड़ में जेवर बनाने और रिपेयरिंग के नाम पर ज्वैलर पांच लोगों से 35 लाख का सोना और 3.60 लाख की नकदी लेकर भाग गया। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी।

एसएसपी से मिले लोगों का कहना है कि लामाचौड़ के गुनीपुर में ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) निवासी एक व्यक्ति ने ज्वैलर्स की दुकान खोली थी। उसने नए गहने बनाने, पुराने जेवरात चमकाने और हॉलमार्किंग के नाम पर 228.23 ग्राम सोना और नकदी एडवांस में अपने पास रख ली थी। छह फरवरी से दुकान पर ताला लगा है और ज्वैलर का कुछ पता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पीड़ितों के अनुसार सोमवार को वे तहरीर देने मुखानी थाने गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ज्वैलर्स की पत्नी ने साजिशन उसकी मुखानी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है।

नकद के साथ ऑनलाइन भुगतान भी किया

एसएसपी को पीड़ितों ने अलग-अलग तहरीरें सौंपी हैं। उनके अनुसार पूरन सिंह बोरा निवासी धुनी नंबर दो कठघरिया का 40.550 ग्राम सोना व 100 ग्राम का सिक्का, बसंती देवी निवासी देवपुर देवका लामाचौड़ का 21.280 ग्राम सोना व एक लाख रुपये, निर्मला निगल्टिया निवासी कुरियागांव लामाचौड़ का 20 ग्राम सोना, हेमलता दानू निवासी कठघरिया खेमपुर का 26.400 ग्राम सोना व 75 हजार की नकदी, पुष्पा कन्याल निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर का 20 ग्राम सोना व एक लाख 85 हजार नकदी आरोपी ने ली है। उसने लोगों से नगद के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी जमा कराई है।

जेवरात गलाकर बनाता है नए आभूषण

आरोपी ज्वैलर यहां एक साल से कारोबार कर रहा था। लोगों के अनुसार वह पुराने जेवरात को गला कर नए आभूषण तैयार करता था। लोगों ने उसे कान की बाली, हाथ का कंगन आदि आभूषण दिए थे।

आठ फरवरी को ज्वैलर की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में मुखानी थानाध्यक्ष को टीम गठित कर उसे तलाश करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें