फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: फौजी के घर चोरी...घर से सोने की अंगूठी समेत दस हजार रुपये गायब, समारोह में शामिल होने गया था परिवार

Wed, 15 Jan 2025 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी क्षेत्र के बिहार विचला में चोर एक सैन्यकर्मी के घर से नकदी और गहने ले गए। परिजन एक समारोह में शामिल होने गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के बिहार विचला में चोर एक सैन्यकर्मी के घर से नकदी और गहने ले गए। परिजन एक समारोह में शामिल होने गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बिहार बिचला निवासी अशोक कुमार सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि गत छह जनवरी को वह परिवार के साथ पास में ही बुआ के घर एक कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। घर से सोने की दो अंगूठी, चांदी के पाजेब, बिछुए व कड़े और दस हजार रुपये गायब मिले। चोर सैन्यकर्मी का पहचानपत्र भी ले गए। मुखानी एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें