फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने वाले जेई को जेल

Fri, 11 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के जेई ब्रजेश कुमार सिंह भोज को बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने प्रभारी न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व अपर जिला जज प्रथम सुजाता सिंह की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले के दूसरे आरोपी इंजीनियरिंग कालेज के रजिस्ट्रार सीके सोनी से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के जेई ब्रजेश कुमार भोज को बुधवार को विजिलेंस टीम ने ठेकेदार केशव कांडपाल से 60 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। इस राशि में से 50 हजार रुपये कुलसचिव सीके सोनी को दी जानी थी।
विज्ञापन


ठेकेदार का करीब 5 लाख 33 हजार का भुगतान होना था। विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार जेई भोज को बृहस्पतिवार को विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार के दूसरे आरोपी रजिस्ट्रार सीके सोनी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें