फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली में सड़क हादसे में जंगलियागांव युवती की मौत

Sat, 05 Aug 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव निवासी तनुजा कुल्याल पुत्री नंदन सिंह की बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका के पिता नंदन सिंह ने थाना सेक्टर नोएडा होशियारपुर को लिखित तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि तनुजा कुल्याल दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रही थी। बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने तनुजा को टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। तनुजा की मौत पर विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, बीडीसी सदस्य मदन मोहन कुल्याल, प्रधान राधा कुल्याल, जिंप सदस्य अनिल चनौतिया, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें