फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक

Tue, 08 Mar 2016 01:06 AM IST
ramnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र जल लेकर आये कांवड़ियों ने बाल सुंदरी देवी मंदिर स्थित गूलर सिद्ध में जलाभिषेक किया। क्यारी, सीताबनी, गर्जिया मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भी कांवड़ियों व क्षेत्र के लोगों ने जलाभिषेक कर शिवरात्रि पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया। पर्व को लेकर गूलर सिद्ध मंदिर में मां बाल सुंदरी देवी पर्यावरण समिति के तत्वाधान में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। मेले को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन
सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही तथा मंदिरों में भगवान शंकर के भजनों से क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो गया था। बाल सुंदरी देवी मंदिर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था। मेले में शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाल कैलाश पंवार भी मौजूद रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष डा निशांत पपनै, अशोक शर्मा, सुभाष अरोरा, रूपेश कन्नौजिया, मनोज टर्रे, गंगा सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें