फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जय नयना कल्याण करो, माई जय नयना..

Thu, 21 Mar 2024 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जय नयना कल्याण करो, माई जय नयना कल्याण करो...होली गीत के साथ बुधवार को सांस्कृतिक संस्था युगमंच के 28वें होली महोत्सव का आगाज हुआ। इसमें बाल एवं युवा होल्यारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं युगमंच की ओर से वरिष्ठ होल्यारों के सम्मान स्वरूप इस वर्ष अल्मोड़ा के रूप सिंह गैडा सहित नैनीताल की महिला होल्यार हंसी रावत एवं दीपा जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बारकोट चंपावत के होल्यारों ने नागेंद्र जोशी के नेतृत्व में लगी लगी पिरत कैसे तोड़ी..., मुख बोलो क्यूं ना सुंदर गोरी..., झनकारो, झनकारो झनकारो...आदी होली गीत गाए। दल के 22 युवा इस वर्ष पहले मतदाता के रूप में वोट देंगे। वहीं दशोला बड़ीयार मंगल दल अल्मोड़ा की टीम ने रूप सिंह गैडा के नेतृत्व में शिव जी के मंदिर भीड़ परी.., हा हा पिया तुमने कुछ न किया..आदि होली गीत गाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह बजेली, राजीव लोचन साह, डॉ. विजय कृष्ण, पद्मश्री अनूप साह, गिरीश जोशी, मनोज साह, विमल चौधरी, अशोक साह आदि रहे। संरक्षक डीके शर्मा एवं उप सचिव डॉ. हिमांशु पांडे ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें