हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जोहार महोत्सव 2022 में नंदा देवी की जागर प्रस्तुत करती पद्मश्?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मां भगवती के जागर गायन के लिए प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे जोहार महोत्सव में मां नंदा की जागर सुनाई। उन्होंने मां नंदा के सभी रूपों का वर्णन किया। बसंती ने जोहार महोत्सव के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ने कलाकार जागर को सीखना चाहते तो हैं लेकिन भाषा की समस्या के कारण वह सीख नहीं पाते हैं। नई पीढ़ी के बच्चों को जागर बिल्कुल समझ नहीं आती है। जागर की भाषा को सीखना पड़ेगा। यह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। जागर लोकशास्त्र है। इसमें बहुत ज्ञान छिपा है। संवाद