हल्द्वानी। नगर में शनिवार दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। हालांकि कभी-कभी बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 20.8 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।