हल्द्वानी। सुबह शाम ठंड के बावजूद शनिवार दिन में धूप निकली और गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान भी 29.6 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम 27.8 डिग्री सेल्सियस था। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।