फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैठक में उठते हैं मुद्दे लेकिन नहीं होता समाधान

Thu, 29 Aug 2024 06:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पंचायत की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन न होने, ओवरहेड टैंक की सफाई, सिंचाई नहरों की मरम्मत, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी समेत बिजली, पानी के मुद्दे उठे। सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में बैठक में जानकारी रखी जाती है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने जिला पंचायत अधिकारी को बैठक में सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन समेत अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता की मानिटरिंग जनप्रतिनिधियों से स्वयं भी करने को कहा। सीडीओ ने कहा कि सदस्यों की ओर से उठाई जाने वाली जो समस्याएं शासन स्तर से हैं तो उनके लिए जल्द शासन स्तर पर पत्राचार किया जाए।
बैठक में उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, अंकित साह, नरेंद्र चौहान, किशोरीलाल, निवेदिता जोशी, कमलेश चंद्र, नेहा, कमलेश सिंह, गीता बिष्ट, मीरा, विपिन चंद्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सदस्यों ने गिनाई समस्याएं
जिपं उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल ने रामपुर रोड सड़क को गड्ढा मुक्त कराने, सदस्य अनिल चनौतिया ने पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्य मार्ग के साथ ही आंतरिक मार्गों की सफाई करने की मांग की। अधिशासी अभियंता लोनिवि ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। नरेंद्र चौहान ने पीरूमदारा रामनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती और पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। दीपक मेलकानी ने पहाड़पानी अस्पताल में 108 एंबुलेंस तैनाती और पर्वतीय क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत और विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।

बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए
हल्द्वानी। आंतरिक बैठक में केंद्रीय वित्त तथा राज्य वित्त अनुदान मद और अन्य मदों से प्राप्त अनुदान की राशि की योजनाओं का अनुमोदन और स्वीकृति दी गई। अध्यक्ष बेला तोलिया की मौजूदगी में आय-व्यय के प्रस्ताव पारित हुए। उन्होंने बताया कि सदस्यों की समस्याओं का क्रमवार समाधान किया जाएगा। बैठक में गैंगमेट और श्रमिकों का वेतन शासनादेश के अनुसार बढ़ाते हुए 350 रुपये प्रतिदिन करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट की मांग पर सोलर लाइट जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें