कालाढूंगी। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चूनाखान में ऑल इंडिया टेनिस संघ की मेंस ओपन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को हुए मैच में इशांत पात्रा ने प्रेम यादव को 6-2, 6-4, अखिल जांगू ने अंकुर शर्मा को 6-3, 7-5, आर्यवीर शर्मा ने आदित्य को 6-3, 6-1, नमय रत्रा ने प्रणब राजेश को 6-2, 6-2 से हराया। उत्तराखंड के मानस तिवारी ने तुषार बघेल को 6-2, 6-4, यशप्रीत सिंह ने अनिकेत सिंह को 7-5, 6-4 और कर्नाटक के चंद्र सिद्धार्थ ने रोहन चौहान को 6-0, 6-2 से पराजित किया। संचालन में दिव्यांशु रोहित, संजय मैच, फैन स्पोर्ट्स क्लब के अवनीश रस्तोगी ने सहयोग दिया।