भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्रवासियों ने झील किनारे टूटी रेलिंग ठीक कराने की मांग की है। डांठ क्षेत्र के गौतम मटियाली, रवि कुमार, दीपक तिवारी, समीर नायक ने कहा कि झील किनारे की रेलिंग और दीवार के टूटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। झील की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग और प्रशासन को झील किनारे टूटी रेलिंग और दीवारें सही करने की मांग की है। संवाद