भीमताल (नैनीताल)। स्थानीय लोगों और नाव संचालकों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पर्यटन सीजन से पहले भीमताल झील किनारे टूटी रेलिंगों को सही कराने की मांग की है। डांठ के व्यापारी कौशल पांडे ने बताया कि रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से सड़क दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साथ ही झील की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने टूटी रेलिंग सही कराने की मांग की है।