भीमताल (नैनीताल)। जिला योजना से सिंचाई विभाग को 4.53 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। धनराशि जारी होने के बाद सिंचाई विभाग की ओर से जिले में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के मरम्मत कार्य के साथ बाढ़ सुरक्षा के लिए चैकडैम और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि सिंचाई विभाग को जिला योजना से 4.53 करोड़ की धनराशि जल्द दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त धनराशि से विभाग सिंचाई नहरों, बाढ़ सुरक्षा संबंधित कामों के चेकडैम और दीवार का निर्माण कार्य करा सकेगा। संवाद