नैनीताल के पंत पार्क में फड़ कारोबारियों की झड़प में पुलिस फड़कारोबारियों से जानकारी लेती हुई।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शनिवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में दो फड़ व्यवसायियों के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। मामला बढ़ा तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाली गलौच करने के आरोप में एक फड़ व्यवसायी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। शनिवार की दोपहर में पंत पाकर में दुकान लगाने को लेकर एक फड़ व्यवसायी ने दूसरे फड़ व्यवसायी के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के झगड़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने गाली गलौच करने के आरोप में फड़ व्यवसायी दानिश खान का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।