फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ केस की जांच रुकी, नए सीओ के आने का इंतजार

Sun, 20 Sep 2026 10:49 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी मामले की जांच की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। विवेचक सीओ अमित कुमार सैनी के पदोन्नति के बाद टिहरी तबादले से अब नए सीओ को जांच सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी मामले की जांच की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मामले के विवेचक सीओ अमित कुमार सैनी को एडिशनल एसपी बनाकर टिहरी गढ़वाल भेज दिया गया है। अब उनकी जगह हल्द्वानी के सीओ की कुर्सी संभालने वाले नए अधिकारी को जांच सौंपी जाएगी। हालांकि नए सीओ कौन और कब तक आएंगे इसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

श्रीराम सेवा धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की तरफ से नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला कांग्रेस की खरगे रैली के बाद रामलीला मैदान में हवन-पूजन (शुद्धीकरण) से जुड़ा था। आरोप था कि राहुल गांधी ने साफ-सफाई के कार्य को शुद्धीकरण का नाम देकर जातिगत हीन भावना फैलाने का प्रयास किया और भरे मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी दिल्ली में की थी। मामले की जांच तत्कालीन सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को सौंपी गई थी। अब उन्हें पदोन्नति के बाद टिहरी भेज दिया गया है। इसके चलते कुछ दिनों के लिए जांच की रफ्तार धीमी हो गई है।

इधर, शुक्रवार शाम एक होटल में एएसपी अमित कुमार सैनी को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी, एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ विमल प्रसाद, अंजना नेगी, रविकांत सेमवाल, सीएफओ गौरव किरार, आरआई हरकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें