फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला मंच ने रचनाकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला मंच द्वारा हल्द्वानी में नावाबी रोड स्थित अरूणोंदय धर्मशाला में अमृता प्र?
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला मंच ने रविवार को अरुणोदय धर्मशाला में अमृता प्रीतम मेमोरियल सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मंच के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर समेत अन्य अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कवियित्री पुष्पलता जोशी की अध्यक्षता और संस्था की मुन्नी पंत के संचालन में हुए समारोह में अमृता प्रीतम को समर्पित पुस्तक 21 वीं सदी की प्रतिभाशाली कवयित्रियां और उत्तराखंड रचनाकार विशेषांक का लोकार्पण किया गया। समारोह में डॉ. बीना मथेला, डॉ. राधा वाल्मीकि, डॉ. शशि जोशी, डॉ. प्रीति आर्या समेत 25 रचनाकारों को अमृता प्रीतम मेमोरियल सम्मान से नवाजा गया।
अनुजा कौशिक, तनु सिंह, मीनाक्षी प्रभाकर, हेमा आर्या समेत आठ रचनाकारों को उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान और दीपा कांडपाल, दीपा पांडे, नीलम नेगी, नीरज सिंह को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान दिया गया। इस मौके पर हेम चंद्र सकलानी, आशा शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें