गौलापार (नैनीताल)। राबाइंका चोरगलिया में 12वीं की छात्राओं को कक्षा 11 की छात्राओं ने भव्य विदाई दी। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 12 की छात्राओं गुंजन जोशी, सानिया, ज्योति रुवाली, कविता और सोनिका सहित अन्य छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी अपनी सुनहरी यादें साझा कीं। कविता रावत को मिस फेयरवेल तथा सोनिका मेवाड़ी को मिस ब्यूटीफुल का खिताब प्रदान किया गया। संचालन खुशबू बिष्ट और भावना परगाई ने किया। यहां परीक्षा एक उत्सव के अंतर्गत शिक्षिका गीता जोशी, शोभा पंत ने छात्राओं को तनावमुक्त होकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी टिप्स दिए। समारोह में मीनाक्षी जोशी, बीना नगारी, ममता सुयाल, मंजुलता, रेखा जोशी, ललिता गौतम, अमिता जोशी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।