भीमताल(नैनीताल)। मुख्य बाजार से रामलीला मैदान को जाने वाले मोटर मार्ग पर बारिश के बीच जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। जल्द इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को सड़क पर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कैड़ा ने कहा कि सड़क पर टाइल्स लगने से जलभराव की समस्या दूर होगी। कैड़ा ने नालियों को भी चौड़ा कर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मनोज भट्ट, कमला आर्या, पंकज जोशी, भावना मेहरा, प्रदीप पाठक, पंकज उप्रेती, प्रकाश कनौजिया आदि मौजूद रहे।