फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा

Fri, 12 Apr 2024 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। युवा बेरोजगारों को वाहन समेत रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मोटल आदि का निर्माण कर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ऋण योजना के प्रति फिर से युवाओं का रुझान बढ़ा है। बीते वित्तीय वर्ष में इस योजना से जुड़ने वाले आवेदकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विभाग के मुताबिक वर्ष 2018-2019 तक जिले में योजना का लाभ लेने वाले युवाओं की संख्या दहाई में थी लेकिन इसके बाद कोविडकाल में यह संख्या इकाई अंक में पहुंच गई। 2021-22 से इसमें बढ़ोतरी होना शुरू हुई। बीते वित्तीय वर्ष से आवेदकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से कहीं अधिक युवाओं ने योजना का लाभ लिया। इससे साबित होता है कि युवा स्वरोजागर की ओर कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष योजना से लाभान्वित युवाओं की संख्या
वर्ष

प्राप्त आवेदन

स्वीकृत

2018-19 54 19
2019-20 27 09
2020-21 33 07
2021-22 35 22
2022-23 70 43
2023-24 64 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें