नैनीताल। इंटर ऑफिशियल एंड कामर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के शेष मुकाबले शुक्रवार शुक्रवार से होंगे। पंकज बर्गली ने बताया कि पहला मुकाबला तीन बजे से कुमाऊं विवि एवं तल्लीताल व्यापार मंडल बी के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला चार बजे से जिला बार एसोसिएशन एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के बीच होगा। शेष सभी मुकाबले पूर्व निर्धारित क्रम में ही होंगे।