फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खोदीं सड़कों को दो हफ्ते में ठीक करने के निर्देश

Sat, 08 Nov 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्तमान में जिले में संचालित सभी योजनाओं के कार्य समय से पूरे करें और प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित हो। उन्होंने पेयजल लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों को दो हफ्ते के भीतर ठीक कराने के भी निर्देश दिए। डीएम शुक्रवार को यहां जल जीवन मिशन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि सभी अधिशासी अभियंता अपनी-अपनी योजनाओं के कार्यों की सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने एडीएम को कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने, अधूरी योजनाओं वाले कार्यों को सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी व अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि जिले में मिशन के तहत स्वीकृत 1128.12 करोड़ की धनराशि से 518 योजनाओं पर काम चल चल रहा है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें