फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढपटी कांडा में अवैध खड़िया खनन पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने कांडा बागेश्वर में अवैध रूप से किए जा रहे खड़िया खनन के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को 17 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ढपटी कांडा बागेश्वर निवासी बलवंत धामी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उनके गांव में कुछ लोग अवैध रूप से खड़िया खनन कर रहे हैं। याचिका में कहा गया कि उनके द्वारा लीज पर दिए गए पट्टों के अलावा भी गांव के अन्य लोगों की भूमि से भी खनन किया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि इसकी शिकायत स्थानीय जिला प्रशासन से भी की लेकिन अभी तक इस प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें