फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश

Mon, 04 May 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। पीरूमदारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सभी कर्मी तैनात मिले। उन्होंने केंद्र का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शनिवार को एसीएमओ डॉ. चंद्रा पंत पीरूमदारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचीं जहां उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। केंद्र में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना। केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण और स्टोर में दवाओं की जांच की। उन्होंने दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी डेट की जांच करते हुए मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र में दो आयुष चिकित्सक, सात नर्सिंग स्टाफ और एक फार्मासिस्ट उपस्थित मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें