फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में स्थिति स्पष्ट करने के दिए निर्देश

Fri, 16 Jan 2026 11:00 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में 26 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तराखंड उच्च न्यायाल ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस द्वारा 26 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी की रोक लगाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ऊधमसिंह नगर निवासी कुलविंदर सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही एफआईआर निरस्त करने की मांग की थी। इस प्रकरण पर किसान सुखवंत सिंह की ओर से की गई आत्महत्या के मामले में परविंदर सिंह ने 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनका कोई लेना-देना नही है और न ही उनके बीच कोई विवाद है।

शनिवार देर रात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में एक होटल में काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में सुखवंत सिंह ने कई पुलिस अधिकारियों सहित कुछ कथित प्रॉपर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुखवंत सिंह का आरोप था कि उनके साथ जमीन के मामले में धोखाधड़ी हुई है। कुछ लोगों ने उनके करीब चार करोड़ रुपये ठग लिए, जब उन्होंने इस मामले की पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी उन्हें न्याय दिलाने के बजाए आरोपियों का ही साथ दिया।

इस प्रकरण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की गई थी। पुलिस ने अमरजीत सिंह, दिव्या, रवीन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरवर सिंह, महिपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल, विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवन्त सिंह बक्सौरा, बिजेन्द्र, पूजा और जहीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें