गौलापार। कुंवरपुर गौलापार के देवला तल्ला स्थित नलकूप संख्या 149 में पिछले दो साल से लीकेज है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसान हरेंद्र क्वीरा ने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता कविंद्र पंत को प्रार्थना पत्र सौंपकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि नलकूप के हैंडल और गेट वाॅल्व में लीकेज से खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गर्मी में पानी की कमी से फसलों को नुकसान की आशंका है। ईई ने कर्मचारियों को लीकेज की समस्या जल्द और प्राथमिकता से ठीक करने को कहा। इस मौके पर तुलसी मेहरा, विनोद नौला, पूरन धारियाल, गीता धारियाल आदि रहीं।