फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ जिले के गणाई तहसील के तहत ग्राम सिरसोली के पास सरयू नदी पर बनाए जा रहे हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले में जवाब तलब किया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के डीएम, डीएफओ, खुटानी पावर कंपनी और कंपनी श्यामा पावर कंपनी को तीन हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। हाइड्रो प्रोजेक्ट को खुटानी पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बना रही है
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और आरसी खुल्बे की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। सिरसोली गांव के प्रवीण कुमार ने याचिका में हाइड्रो प्रोजेक्ट बना रही कंपनी पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें सरयू नदी में मलबा डालने, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की जमीन को जबरन हड़पने, सत्तेश्वर स्थित मसाण बाबा मंदिर व शिवालय के डूबने, बोड़ी-धुरापाट पेयजल योजना के बंद होने आदि की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें