नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी उपजिलाधिकारी, पंजीकरण अधिकारियों, रजिस्ट्रार और स्थानीय निकायों को जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं स्थानीय निकायों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण और प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर में जिले में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए कुल 272 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। जन्म प्रमाणपत्र के 436 आवेदन जारी हो चुके हैं। वर्तमान में लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य है।