नैनीताल। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, सब्जी उत्पादन, डेयरी प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ज्योलीकोट, भल्यूटी, बकरखोड़, बेलुवाखान, अल्चौना समेत आसपास के करीब दो सौ किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रगतिशील कृषक और प्रधान शेखर भट्ट आदि रहे।