नैनीताल। विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए इंस्पायर एवार्ड देय है। इसकी नामांकन प्रक्रिया को लेकर सीईओ केके गुप्ता ने संबंधित कामों की समीक्षा की। कहा कि नैनीताल में 97 विद्यालयों के 436 विद्यार्थियों का नामांकन किया जा चुका है, जबकि इस वर्ष इंस्पायर के नामांकन के लिए 1500 विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय, अशासकीय, निजी समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवेदन करना है। इसलिए सभी विद्यालयों की ओर से इंस्पायर के लिए विद्यालय का पंजीकरण करा लिया जाए।