रामनगर। परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती। समस्या तभी बनती हैं जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता। यह बात ऊधमसिंह नगर के जीआईसी बन्नाखेड़ा से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुबेर सिंह अधिकारी पर सटीक बैठती है। अपने सेवाकाल में अधिकारी ने कई ऐसे रिकार्ड बनाए, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें ऊधमसिंह नगर के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य की उपाधि भी मिली है। 31 मार्च 2016 को अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर उन्हें महानिदेशक बी सेंथिल पांडियन, सीईओ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल ने भी बधाई दी।