फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दशा देख सांसद ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट से लेकर क्वारब तक 10 किमी सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रविवार को अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण के काम का निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और सड़क की बदहाल हालत देखकर सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था और एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाई। सांसद ने मार्ग के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एनएच चौड़ीकरण कार्य ठीक तरह से नहीं होने और सड़क से उड़ती धूल से परेशान लोगों ने सांसद से शिकायत की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए सांसद अजय टम्टा ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कोश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट को पूरे कार्य की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें देने के लिए कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी और एचएच के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें