फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कीटनाशक पीने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हरीश बिष्ट
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भवाली गांव में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग की कीटनाशक पीने से तबीयत बिगड़ गई। परिजन अचेत अवस्था में बुजुर्ग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हरीश सिंह बिष्ट (72) निवासी भवाली गांव ने घर में कीटनाशक पी लिया। बेटे राम सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता की तबीयत बिगड़ने पर पता चला कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है। इस पर उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि प्रथमदृष्टया कीटनाशक पीने से मौत होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें