फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड: डीएम को ज्ञापन भेज सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में हुए मासूम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए परिजन आंदोलनरत हैं। सोमवार को परिजनों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा और न्याय की मांग की।बुद्धपार्क में मृतक के परिवार के साथ धरने पर डटे जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मासूम की हत्या दुष्कर्म छिपाने के लिए नहीं बल्कि बलि चढ़ाने के लिए की गई थी। उनका कहना है कि इसमें हत्यारोपी का पूरा परिवार शामिल है। पुलिस ने एक व्यक्ति को ही आरोपी बनाया।लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बड़े लोगों के प्रभाव में आकर जांच को गुमराह किया है। सोमवार को वह परिवार के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे और एसडीएम राहुल साह को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग दोहराई। वहां नानक चंद, गंगा देवी के अलावा मासूम के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें