भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लाक के दुदुली ग्रामसभा निवासी मनीष कुमार (16) पुत्र भुवन चंद्र मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने पर युवक की आवाज सुनकर ग्रामीणों उसे बाहर निकाला। जहां से युवक को परिजन हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल युवक के सिर, मुंह और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायल का उचित इलाज करने को कहा है। समाजिक कार्यकर्ता रमेश टम्टा, धर्मपाल ने बताया कि घायल युवक गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने विधायक से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की अपील की है।