फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में घायल हाथी के बच्चे ने दम तोड़ा

Tue, 19 Dec 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हाथी का घायल बच्चा, जिसकी उपचार के दौरान हुई मौत।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के अंतर्गत 10 दिसंबर को बाघ ने हाथी के बच्चे को घायल किया था। गंभीर रूप से घायल हाथी के बच्चे ने सोमवार को उपचार के दौरान कालागढ़ रेंज के हाथीशाला में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि हाथी के बच्चे की उम्र करीब तीन महीने थी। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसमें कीड़े भी पड़ चुके थे। हाथी के बच्चे के आगे के बाएं और पीछे के दाएं पैर में भी गंभीर चोटें थीं और पीछे का एक पैर भी टूटा था। उसका उपचार कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डाॅ. दुष्यंत शर्मा और डॉ. अमित ध्यानी की देख-रेख में किया जा रहा था।
सोमवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर हाथी के बच्चे की मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगों के सैंपल को जांच के लिए आईवीआरआई इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. राजीव कुमार, एसडीओ शालिनी जोशी, रेंजर कालागढ़ नंद किशोर रूवाली, एनजीओ के सदस्य वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें